फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में तेज रफ्तार हवा से मिली सांसों को राहत

Mon, 25 Nov 2019 04:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
slight relief - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में रविवार को दिनभर चली तेज रफ्तार हवा से वायु प्रदूषण के स्तर में सुधार आया, हालांकि सभी जगह वायु गुणवत्ता अभी खराब श्रेणी में है। अगले दो दिनों तक वायु प्रदूषण इसी स्तर के आसपास बने रहने की संभावना जताई गई है। 
विज्ञापन


हवा की रफ्तार और तेज हुई तो और सुधार की उम्मीद है। एनसीआर में गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता सूचकांक सबसे कम 172 दर्ज किया गया, जबकि फरीदाबाद का 215 रहा। 

राजधानी में पिछले एक सप्ताह के दौरान चार दिनों (20-23 नवंबर) तक हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही, लेकिन मौसम में अचानक बदलाव और हवा की रफ्तार से प्रदूषक तत्व, बिखर गए। इस दौरान पराली जलाने की घटनाएं भी पहले से कम हुईं। 
विज्ञापन


दिल्ली में 17 नवंबर को वायु गुणवत्ता सूचकांक 215 रहा, जबकि एक दिन पहले यह आंकड़ा 357 था। यानि 24 घंटे के दौरान 72 अंकों की कमी आई। 23 नवंबर को सूचकांक 312 की तुलना में रविवार शाम चार बजे 234 दर्ज किया गया। 

कहां कितना एक्यूआई
गाजियाबाद 240
दिल्ली      234
ग्रेटर नोेएडा 226
नोएडा    225
फरीदाबाद 215
गुरुग्राम   172

दिल्ली में पिछले एक सप्ताह का हाल
 तारीख               एक्यूआई
16 नवंबर            357
17 नवंबर            215
18 नवंबर            214
19 नवंबर            242
20 नवंबर            301
21 नवंबर            366
22 नवंबर            360
23 नवंबर            312
 
विज्ञापन

दो दिन में 5 लाख लीटर पानी का छिड़काव

प्रदूषण कम करने के लिए पानी का छिड़काव करती ईडीएमसी - फोटो : पीटीआई
राजधानी में प्रदूषण कम करने के लिए दमकल विभाग ने कमर कस ली है। शनिवार को दिल्ली सरकार के आदेश के बाद दमकल विभाग ने राजधानी के प्रदूषित इलाकों में पानी का छिड़काव भी शुरू कर दिया। दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो शनिवार और रविवार को करीब 400 दमकल कर्मियों ने पांच लाख लीटर पानी का छिड़काव कर प्रदूषण को कम करने की मुहिम में योगदान दिया। 

अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में दमकल विभाग का यह अभियान जारी रहेगा। दरअसल, राजधानी में प्रदूषण कम करने के लिए सरकार ने सम-विषम योजना सहित कई अन्य कदम उठाए। सरकार ने दमकल विभाग को आदेश दिया था कि वह राजधानी में पेड़ों व धूल वाले स्थानों पर पानी छिड़काव कर प्रदूषण को कम करने में मदद करें। 

फिलहाल राजधानी के 13 प्रदूषित इलाके रोहिणी, द्वारका, ओखला फेज-2, पंजाबी बाग, आनंद विहार, विवेक विहार, वजीराबाद, जहांगीरपुरी, आरके पुरम, बवाना, नरेला, मुंडका और मायापुरी में पानी का छिड़काव किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में अन्य क्षेत्रों में भी पानी का छिड़काव किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें