फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर में चार साल पुराना गांठ बन गया कैंसर, 883 में से एक पुरुष को होती है बिमारी

Wed, 11 Dec 2019 01:13 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

यह खबर पढ़कर शायद आपको थोड़ा अजीब लगे, लेकिन ये सच है कि महिलाओं की भांति पुरूषों को भी स्तन कैंसर हो सकता है। दिल्ली के पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों ने ऐसे ही एक केस में मरीज की जान बचाई है। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी 53 वर्षीय चंद्र मोहन गोयल को चार साल से दांयी ओर गांठ की शिकायत थी। उन्हें अक्सर बीपी बढ़ने की परेशानी भी थी। तंबाकू का सेवन करने वाले गोयल ने पहले अलीगढ़ के ही किसी अस्पताल में ऑपरेशन कराया था। इसके बाद भी उन्हें आराम नहीं मिला। 

अस्पताल की वरिष्ठ डॉ मीनू वालिया ने बताया कि अस्पताल आने के बाद मरीज गोयल के प्रॉग्नोसिस और अन्य टेस्ट करने के बाद पता चला कि उन्हें स्टेज टू का कैंसर (कार्सिनोमा) है। ताज्जुब की बात है कि मरीज को कभी भी गांठ का एहसास तक नहीं हुआ था। मरीज को कई चरणों में कीमोथैरेपी दी गई। 
विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार पुरूषों के स्तन कैंसर का इलाज बहुत कारगर है। बशर्ते जांच जल्दी हो जाए। हालांकि जल्द जांच अक्सर मुमकिन नहीं होता क्योंकि पुरूषों में इस बारे में बहुत कम जागरूकता है। इसलिए वे शुरूआती चरण में डॉक्टर से परामर्श नहीं लेते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें