फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: LPG सिलेंडर फटा, 6 की मौत

Fri, 10 Oct 2014 07:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के जसोला इलाके में एक घर में एलपीजी सिलेंडर फटने से छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिलाएं और बच्चियां हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जसोला इलाके में मस्जिद के पास हाउस नंबर बी-10 में शुक्रवार सुबह तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। इससे पूरे घर में धुआं भर गया।

कहा जा रहा है कि सिलेंडर उस वक्त फटा जब महिलाएं किचेन में खाना बना रही थीं। अचानक हुए इस हादसे में किसी को संभलने का मौका नहीं मिला और वहां मौजूद महिलाएं और बच्चे बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन


धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों में भी इसके झटके महसूस किए गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में कुल छह लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें