फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों के ताले तोड़कर उड़ाया लाखों का सामान

Sat, 13 Dec 2014 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के कासना मार्केट में हार्डवेयर और पेंट की दुकान के शटर तोड़कर चोर करीब ढाई लाख रुपये का सामान तथा करीब 20 हजार रुपये नगद ले गए। सुबह जब व्यापारी दुकान पर पहुंचे तो घटना का पता चला। नाराज दुकानदारों ने रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यापारियों को शांत किया और जल्द घटना का खुलासा करने का दावा किया। जानकारी के मुताबिक डाढ़ा निवासी संजू कुमार की कासना में हार्डवेयर और पेंट की दो दुकानें थीं। बृहस्पतिवार को वह एक कार्यक्रम के लिए दुकान से गए और दोनों दुकानों पर करीब 20 हजार रुपये गल्ले में ही छोड़ गए थे।
विज्ञापन


सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो देखा कि शटर टूटा था और दुकान से करीब ढाई लाख रुपये का सामान जिसमें टीवी, कंप्यूटर, समरसिबल समेत अन्य सामान चोरी हो गए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें