फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की मर्दानी ने छुड़ाए लुटेरे के पसीने

Wed, 04 Mar 2015 05:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में एक बार फिर एक युवती ने ऐसी जांबाजी दिखाई है कि लुटेरों के पसीने छूट गए। मामला दिल्ली का है।
विज्ञापन


हजारों की भीड़ तमाशा देख रही थी लेकिन एक लड़की ने जिस बहादुरी से उस लुटेरे का पीछा नहीं छोड़ा उसे देख सभी दंग रह गए।

दिल्ली के चांदनी चौक के जोगीवाड़े की रहने वाली सुरभि ने बुधवार के दिन जो बहादुरी दिखाई उससे बड़े-बड़े भी उसका लोहा मान गए। सुरभि सीए की पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार दिन में जब सुरभि कटरा अशरफी से जा रही थी तो उस वक्त एक लड़का उसके हाथ से मोबाइल छीनकर जोर से भागा। सुरभि रिक्शे पर सवार थी।

इस वाकये के बाद सुरभि ने आव देखा न ताव वह भी रिक्शे से कूद कर उस लड़के के पीछे भागी। वहीं खड़े हजारों लोग ये सब देख रहे थे पर किसी ने सुरभि की मदद नहीं की।
विज्ञापन


उसने अकेले ही भागकर बिना किसी खौफ लुटेरे को धर दबोचा। इसके बाद उसने पुलिस को बुलाकर लुटेरे को पुलिस के हवाले कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें