फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने छीना मोबाइल, युवती ने बाइक खींचकर गिराई, फिर जो हुआ वो कर देगा दंग

Tue, 21 May 2019 10:03 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में सक्रिय बाइक सवार मोबाइल लुटेरों को बीटेक की एक साहसी छात्रा ने सबक सिखाने का प्रयास किया। छात्रा न केवल आरोपियों से भिड़ गई बल्कि उसने बदमाशों की बाइक को पकड़कर दो बार जमीन पर गिरा दिया।

विज्ञापन


छात्रा अकेली बदमाशों का सामना करती रही और मौके पर जमा हुए लोग मूकदर्शक बन तमाशा देखते रहे। इसका लाभ उठाकर बदमाशों ने छात्रा की गर्दन और हाथ पर हमला कर दिया और फरार हो गए। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। 

मूलरूप से ओडिशा निवासी प्रियंका गर्ग सोमवार को अपने माता-पिता के साथ नॉलेज पार्क थाने पहुंची। छात्रा ने बताया कि शनिवार रात नोएडा से ग्रेटर नोएडा आ रही थी। जगत फार्म बाजार के पास उतरकर सड़क पार कर हॉस्टल के लिए निकली थी। तभी ईशान गोलचक्कर के पास बुलेट बाइक सवार बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की का कर देगा दंग लेकिन भीड़ की कायरता से हो जाएंगे शर्मसार

- फोटो : अमर उजाला
प्रियंका ने साहस दिखाते हुए भागने की कोशिश कर रहे बदमाशों की बाइक पकड़कर खींच ली। इससे बदमाश बाइक समेत नीचे गिर गए। बदमाशों ने फिर से उठकर भागने की कोशिश की। इस बार भी प्रियंका ने बदमाशों की बाइक खींचकर सड़क पर गिरा दी।

बौखलाए बदमाशों ने किया छात्रा पर हमला छात्रा के साहस दिखाते हुए दो बार बाइक समेत नीचे गिराने से बदमाश बौखला गए। इस बीच मौके पर लोग भी जमा हो गए। कई राहगीर, वाहन और ऑटो चालक मौके पर इकट्ठा हो गए। लेकिन किसी ने भी छात्रा का साथ देने और बदमाशों को पकड़ने की हिम्मत नहीं दिखाई।

वहीं, बदमाशों ने छात्रा पर हमला कर दिया। इससे प्रियंका की गर्दन और हाथ पर चोट आई और बदमाश मोबाइल लूटकर भागने में कामयाब हो गए। छात्रा के पिता बीबी करण ने बताया कि अगर उनकी बेटी की किसी ने मदद की होती तो बदमाश पकड़े जाते। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी अरविंद पाठक ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें