फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्ल्स कालेज में लड़कों के सेंटर, टीचर परेशान

Thu, 06 Mar 2014 01:57 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में अब केंद्र व्यवस्था बनाने में हुआ गड़बड़झाला सामने आया है। गर्ल्स इंटर कालेजों में लड़कों का केंद्र पड़ने से व्यवस्थापकों को मैनेज करना मुश्किल हो गया है। परेशानी इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि लड़कों के लिए तैनात किए गए पुरुष परीक्षक केंद्रों पर पहुंच नहीं रहे।
विज्ञापन


गर्ल्स इंटर कालेजों में लड़कों का सेंटर पड़ने से व्यवस्थापक परेशानी में पड़ गए हैं। कन्या वैदिक गर्ल्स कालेज, एमबी गर्ल्स कालेज और गुरुनानक कन्या इंटर कालेज में छात्रों का सेंटर बनाया गया है।

कन्या वैदिक और एमबी गर्ल्स इंटर कालेज में जहां 35 से 50 छात्रों का केंद्र है वहीं, गुरुनानक में ढाई सौ से भी अधिक छात्रों का सेंटर पड़ा है। कालेज प्रबंधक मंजीत सिंह ने बताया कि बालकों के परीक्षा कक्ष अलग हैं पर परेशानी तो होती ही है।
विज्ञापन


कन्या वैदिक गर्ल्स कालेज की प्रिंसिपल सरोज यादव ने बताया कि उनके यहां बाहरी पुरुष परीक्षक लगाए गए हैं लेकिन पिछले तीन दिनों से कोई भी नहीं पहुंच रहा। बता दें कि ऐसा भी नहीं कि जिले में लड़कियों के मुकाबले बड़ी संख्या में लड़के परीक्षा में बैठ रहे हों जिससे ऐसा हुआ हो।

हाईस्कूल और इंटर दोनों में ही बालक और बालिकाओं की संख्या में महज ढाई सौ से तीन सौ की संख्या का अंतर है। बावजूद केंद्र व्यवस्थापन में लापरवाही बरती गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें