नोएडा में कार में बैठे युवक को पीटने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। 47 सेकंड के वायरल वीडियो में तीन-चार लड़के कार में बैठे युवक को पीट रहे हैं। वीडियो एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट नंबर पांच का बताया जा रहा है।
नोएडा में कार में बैठे युवक को पीटने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। 47 सेकंड के वायरल वीडियो में तीन-चार लड़के कार में बैठे युवक को पीट रहे हैं। इसी दौरान युवक को कार से बाहर खींचकर लात और घूंसे से पीटा जाता है। वीडियो एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट नंबर पांच का बताया जा रहा है। आरोपी और पीड़ित युवक एक निजी यूनिवर्सिटी के छात्र बताए जा रहे हैं। वीडियो में एक सेक्टर-126 पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। कार के नंबर के आधार पर पीड़ित से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।