फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड के साथ रंगेहाथ पकड़ी गई छात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के आनंद विहार थाना क्षेत्र में रविवार शाम भीड़ ने डॉ. हेडगेवार अस्पताल की डॉक्टर से चेन झपटते हुए रंगेहाथ 11वीं की छात्रा (16) और उसके प्रेमी को पकड़ लिया। छात्रा के पास से चेन बरामद कर ली गई।
विज्ञापन


आरोपी युवक की पहचान साउथ अनारकली निवासी अमरजीत सिंह (22) के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि नाबालिग छात्रा मौजमस्ती के लिए युवक के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देती थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक आनंद विहार इलाके में रहने वाली हेमलता शर्मा (52) डॉ. हेडगेवार अस्पताल में डॉक्टर हैं। रविवार शाम वह ए-ब्लॉक गई थीं। इस बीच पीछे से आई बाइक पर बैठी लड़की ने हेमलता को धक्का देकर चेन झपट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर से चेन झपटते प्रेमी जोड़ा रंगेहाथ धरा

डॉक्टर के शोर मचाने पर पास ही में मौजूद दो युवकों चिराग और विवेक ने बाइक सवार युवक व लड़की को गिरा दिया। भीड़ ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।

पूछताछ में पता चला कि नाबालिग पूर्वी दिल्ली के एक स्कूल में पढ़ती है। अमरजीत बाइक चलाता था, जबकि छात्रा चेन झपटती थी।

पुलिस के मुताबिक दोनों करोलबाग व पूर्वी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में दस से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को सूचना दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें