दिल्ली के आनंद विहार थाना क्षेत्र में रविवार शाम भीड़ ने डॉ. हेडगेवार अस्पताल की डॉक्टर से चेन झपटते हुए रंगेहाथ 11वीं की छात्रा (16) और उसके प्रेमी को पकड़ लिया। छात्रा के पास से चेन बरामद कर ली गई।
आरोपी युवक की पहचान साउथ अनारकली निवासी अमरजीत सिंह (22) के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि नाबालिग छात्रा मौजमस्ती के लिए युवक के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देती थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक आनंद विहार इलाके में रहने वाली हेमलता शर्मा (52) डॉ. हेडगेवार अस्पताल में डॉक्टर हैं। रविवार शाम वह ए-ब्लॉक गई थीं। इस बीच पीछे से आई बाइक पर बैठी लड़की ने हेमलता को धक्का देकर चेन झपट ली।