फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के घरवालों ने साथ में देखा तो...

Wed, 22 Jan 2014 12:18 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विजयनगर की कांशीराम आवासीय योजना के मकान में अमित नागी (34) ने फंदा लगाकर जान दे दी। एसओ हरिदयाल यादव ने बताया कि अमित का मुहल्ले की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन


सोमवार शाम दोनों को स्कूटी पर घूमते लड़की के परिजनों ने देख लिया था। तब वह स्कूटी छोड़कर वहां से भाग गया था। रात में वह मकान में आया तो लड़की के परिजनों ने बाहर से गेट बंद कर दिया।

जब अमित मंगलवार रात तक मकान से नहीं निकला तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस गेट तोड़कर मकान में दाखिल हुई तो उसका शव कमरे में छत में लगे कुंडे पर अंगोछे से लटका मिला। सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


अमित मध्य प्रदेश का रहने वाला था। इंदिरापुरम में ज्वेलरी शॉप में नौकरी करता था। तीन साल से कांशीराम आवासीय योजना में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक के परिजन इस मामले में

एफआईआर लिखा सकते हैं। एसओ ने बताया कि फोरेंसिक टीम से भी जांच करा ली गई है। मामला सुसाइड का ही है। हो सकता है कि उसने डर की वजह से ऐसा किया हो। जांच जारी है।
विज्ञापन


अमित के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। बकौल एसओ, शव से ऐसा लग रहा है कि सुबह के समय उसने सुसाइड किया होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें