मुखर्जी नगर इलाके की वारदात, मौके पर पड़ा युवक का शव।
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में गोली चलने की खबर है। बताया जा रहा है कि एक लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी, फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बुरी तरह से जख्मी लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की की हालत बहुत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस को युवक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने मर्जी से खुदकुशी करने की बात लिखी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, रविवार रात साढ़े आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि बुराड़ी रोड स्थित कोरोनेशन पार्क के पास एक युवक ने युवती को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवक ने अपनी कनपटी में गोली मारी है।
मौके पर छानबीन में पता चला कि युवक ने युवती को वहां मिलने के लिए बुलाया था। वह लड़की को धोखा देने की बात कहकर गोली मार दी और फिर अपनी कनपटी पर गोली चला ली।
Delhi: Boy shoots a girl, kills himself in Mukherjee Nagar area. Girl seriously injured.
— ANI (@ANI) September 3, 2017