बताया जा रहा है कि रास्ते में लोनी गोल चक्कर के पास उसका झगड़ा किसी बात पर चार-पांच लड़कों से हो गया। आरोप है कि इन लोगों ने पीट-पीटकर अमित की हत्या कर दी। आरोपियों ने अमित का गला भी घोंटा। उधर, देर रात पिता किशन घर लौट रहे थे तो लोनी गोल चक्कर पर लोगों की भारी भीड़ जमा थी। वहां उन्होंने अमित को अचेत पड़ा देखा।
फौरन उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि अमित के खिलाफ चोरी का एक मामला कोतवाली थाने में दर्ज था। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।