delhi accident
- फोटो : विवेक निगम
पुलिस के मुताबिक, मृतक बच्चे की शिनाख्त वैभव कुमार यादव उर्फ तेजस (8) के रूप में हुई है। वैभव परिवार के साथ बी-65, गली नंबर-13, वजीराबाद गांव में रहता था। परिवार में पिता विनोद कुमार यादव, मां, बहन खुशी और छोटा भाई है। वैभव मॉडल टाउन स्थित रोजरी पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता था। उसकी बहन खुशी भी इसी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती है। पिता विनोद कुमार दिल्ली पुलिस में एएसआई हैं, फिलहाल उनकी तैनात अपराध शाखा में है।