विवेक विहार स्थित विज्ञान विहार केंद्रीय विद्यालय में चौथी कक्षा के एक छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। द्वितीय पाली का छात्र सीढ़ियों से उतरते समय अचानक अचेत हो गया।
नजदीकी ईएसआई अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त रियाज शेख (9) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सब्जी मंडी में सुरक्षित रखवा दिया है। बुधवार को मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसके बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
जिला पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद के मुताबिक, रियाज परिवार के साथ गली नंबर-2, मंडावली में रहता था। इसके परिवार में पिता फारुख शेख, मां व अन्य सदस्य हैं। पिता पेशे से स्कूटर मेकेनिक हैं।