फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की सीढ़ियों से उतर रहा था चौथी का छात्र, अचानक बिगड़ी तबियत हुई मौत

Wed, 23 Aug 2017 01:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
विवेक विहार स्थित विज्ञान विहार केंद्रीय विद्यालय में चौथी कक्षा के एक छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। द्वितीय पाली का छात्र सीढ़ियों से उतरते समय अचानक अचेत हो गया।
विज्ञापन


नजदीकी ईएसआई अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त रियाज शेख (9) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सब्जी मंडी में सुरक्षित रखवा दिया है। बुधवार को मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसके बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

जिला पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद के मुताबिक, रियाज परिवार के साथ गली नंबर-2, मंडावली में रहता था। इसके परिवार में पिता फारुख शेख, मां व अन्य सदस्य हैं। पिता पेशे से स्कूटर मेकेनिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल की पहली मंजिल के जीने से नीचे उतर रहा था

डेमो - फोटो : demo pic
रियाज विवेक विहार स्थित केंद्रीय विद्यालय में दूसरी पाली में चौथी कक्षा का छात्र था। सोमवार शाम को स्कूल की छुट्टी होने के बाद रियाज स्कूल की पहली मंजिल के जीने से नीचे उतर रहा था। अचानक उसकी तबीयत खराब होने लगी और वह अचेत हो गया।

अन्य छात्र पहले उसे स्कूल के ही मेडिकल रूम में ले गए, लेकिन रियाज की गंभीर हालत देखकर टीचर्स फौरन ही उसे नजदीकी ईएसआई अस्पताल ले आए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस व परिजनों को दी गई। रियाज के शव को पोस्टमार्टम के लिए सब्जी मंडी मॉर्चरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें