फरीदाबाद सेक्टर-29 स्थित होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में आठवीं के छात्र ने बुधवार सुबह शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। उसे नाजुक हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कूल प्रशासन ने पुलिस को घटना की सूचना तीन घंटे बाद दी। प्रबंधन मामले को दबाने में लगा है। पुलिस अभी तक बच्चे और परिजनों का बयान नहीं ले पाई है।
सेक्टर-29 निवासी एक ब्यूटी पॉर्लर संचालित करने वाली महिला का लगभग १३ वर्षीय बेटा होली चाइल्ड में कक्षा आठ का छात्र है। बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे प्रार्थना के बाद सभी बच्चे कक्षा में जा रहे थे।
इस दौरान छात्र ने स्कूल के शौचालय में जाकर अपने शरीर पर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा ली। शौचालय में आग लगी देख टीचर ने दौड़कर अन्य स्टाफ को सूचना दी। अंदर जल रहे छात्र पर बाल्टी से पानी डाला गया। इसमें आग और भड़क गई।
तड़पता हुआ छात्र जमीन पर लोटता हुआ शौचालय से बाहर आया। बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाई गई। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल भेजा गया। आगे देखिए देखिए वीडियो...