दिल्ली में डीटीसी बस से लड़के को निर्वस्त्र कर बाहर फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चलती बस के अंदर कुछ यात्रियों ने चोर होने के संदेह पर एक लड़के की पिटाई की और उसे अपने कपड़े उतारने के लिए मजबूर कर रहे है।
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हम वीडियो की जांच कर रहे हैं और उस स्थान की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं, जहां घटना हुई थी। हम उन बस चालकों और संवाहकों से बात करेंगे जो उस मार्ग पर चलने वाली बसों में काम करते हैं, जिसके बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना संभवत: पिछले गुरुवार को हुई थी।
एक यात्री द्वारा रिकॉर्ड की गई वीडियो क्लिप में, लड़के को बस के अंदर बिना कमीज पहने खड़े देखा जा सकता है और लोग उसके साथ बहस कर रहे हैं। नाबालिग को अपनी पैंट उतारने के लिए कहने पर भीड़ से गुहार लगाते हुए देखा गया और बाद में उसे नग्न स्थिति में बस से बाहर फेंक दिया गया।