फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलर ने की नॉर्थ ईस्ट की युवती से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर सिटी में नॉर्थ ईस्ट के लोगों से छेड़छाड़ का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। साउथ सिटी फेज दो में एक नॉर्थ-ईस्ट की युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


युवती ने एक बुटीक टेलर पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बुटीक संचालिका समेत टेलर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मूल रूप से मणिपुर निवासी युवती साउथ सिटी में रहती है। पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले वह साउथ सिटी फेज-2 स्थित एक बुटीक के यहां कपड़ा सिलवाने गई थी। कई दिनों तक वह अपना कपड़ा लेने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छेड़छाड़ और अश्लील हरकत

करीब दस दिनों बाद जब वह अपने कपड़े लेने गई तो वहां बुटीक चलाने वाली महिला के साथ उसकी कहासुनी हो गई। बात इस कदर बढ़ गई कि हाथापाई तक की नौबत आ गई। यह देख वहां काम कर रहा टेलर बीच बचाव करने पहुंच गया।

युवती का आरोप है कि बीच बचाव के दौरान टेलर मास्टर ने उसके साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की। मामले को दो दिन बीत जाने के बाद पुलिस में युवती ने शिकायत दर्ज कराई।

इसी आधार पर पुलिस ने महिला संचालिका समेत आरोपी टेलर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसीपी क्राइम राजेश कुमार के मुताबिक अभी किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें