फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉल में बाउंसर की संदिग्ध मौत का खुला राज

Thu, 03 Mar 2016 05:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
बाउंसर हत्या कांड में उल्लावास गांव के रहने वाले उसके साथी ने बुधवार को जुर्म कबूल कर लिया। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


उल्लावास गांव के रहने वाले बाउंसर दीपक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी कर्मबीर को गिरफ्तार कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया। इस दौरान पुलिस को पता चला कि उसके पास लाईसेंसी रिवाल्वर है।

जिसका लाईसेंस नागालैंड से बना हुआ है। पुलिस ने घटना स्थल की निशानदेही कराने के साथ ही मामले में पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के अनुसार हत्या का कारण निकल कर सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


हत्या के पीछे नशे में गोली चलने की बात कही है। पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।

पुलिस को इस मामले में गांव के एक और आरोपी की तलाश है। जिसका वाहन वारदात में इस्तेमाल हुआ है। पुलिस रिवाल्वर के लाईसेंस का सच जानने के लिए नागालैंड पुलिस को पत्र लिख रही है। जिसमें उसके रिनुअल की बात सामने आएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें