फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में बनेगा बूट पॉलिश बाजार

Sun, 08 Mar 2015 01:37 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद में बूट पॉलिश वाले अब जहां-तहां पटरी लगाकर नहीं बैठ सकेंगे। इनके लिए शहर में अलग जगह दी जाएगी।
विज्ञापन


संभवत: प्रत्येक सोसायटी व कालोनी में एक जगह बूट पॉलिश बाजार बनाया जाए। फिलहाल शासन ने बूट पॉलिश वालों केलिए बाजार बनाने को जमीन ढूंढने के आदेश प्रशासन को दिए हैं।

शासनादेश के मुताबिक सड़कों पर जूता मरम्मत करने वाले कारीगरों केलिए नि:शुल्क भूमि पर दुकान निर्माण कराए जाने की योजना है।

इसके लिए समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे नगर क्षेत्र में सड़क किनारे बूट पॉलिश करने वालों का सर्वेक्षण कर सूची तैयार करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज कल्याण अधिकारी परितोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सर्वेक्षण करने के बाद यहां से रिपोर्ट निगम मुख्यालय भेजनी है।

इसके बाद शासन तय करेगी कि जनपद में बूट पॉलिश करने वालों केलिए एक ही बाजार बनाया जाए या फिर अलग-अलग जगहों पर मिनी बाजार बनाया जाए।

परितोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल बूट पालिश करने वाले लोगों का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट जल्द ही शासन को भेज दी जाएगी, इसके बाद जो निर्देश होंगे, योजना के मुताबिक काम किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें