फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुक हुए मोबाइल पार्ट्स, निकली रद्दी

Wed, 01 Apr 2015 01:53 AM IST
सुशील पांडेय/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
डाक विभाग के पार्सल में हेराफेरी का मामला सामने आया है। नोएडा के डाकघर से एक कंपनी ने मोबाइल पार्ट्स बुक कराए। बंगलूरू में पार्सल की डिलीवरी के बाद उसमें से अखबार और मैगजीन निकली। कंपनी की शिकायत के बाद डाक विभाग उच्चस्तरीय जांच करा रहा है।
विज्ञापन


नोएडा सेक्टर-63 स्थित एक कंपनी मोबाइल, टैबलेट और इसके पार्ट्स आदि का काम करती है। कंपनी ने डाक विभाग के माध्यम से बीते माह बंगलूरू के लिए मोबाइल पार्ट्स बुक कराए थे। बंगलूरू में जब पार्सल डिलीवरी हुआ तो उसे खोलते ही वहां लोगों के होश उड़ गए। पार्सल में मोबाइल पार्ट्स के बदले रद्दी कागज के रूप में अखबार व मैगजीन भरी हुई थी। इसके बाद बंगलूरू से नोएडा स्थित कंपनी में मामले की जानकारी दी गई। डाक विभाग की ओर से एक उच्चस्तरीय जांच शुरू हो गई है।

एक सप्ताह पहले नोएडा स्थित डाकघर से भी स्पष्टीकरण मांगा गया। नोएडा डाक विभाग की ओर से भी इसकी जांच की गई और जवाब दिया गया है। बताया जा रहा है कि पार्सल में निकले अखबार की तारीख नोएडा में सामान की बुकिंग की तारीख के बाद की है। संभावना जताई जा रही है कि माल में हेराफेरी नोएडा से निकलने के बाद हुई है। इसमें विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत की भी आशंका है।
विज्ञापन


वाया दिल्ली जाता है पार्सल
नोएडा से बंगलूरू भेजे जाने के लिए पार्सल वाया दिल्ली भेजा जाता है। हालांकि, दिल्ली से पार्सल को फ्लाइट से भेजा गया या ट्रेन से, इस बात का पता नहीं चल पाया है। दिल्ली या आसपास माल बदले जाने की संभावना है। डाक विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पार्सल में निकला अखबार दिल्ली का है। इस तरह की यह दूसरी शिकायत है। अधिकारियों के मुताबिक, पार्सल गायब होने की भी शिकायतें मिलती रहती हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें