फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सफदरजंग अस्पताल में अस्थि घनत्व शिविर का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल के भौतिक चिकित्सा एवं पुनर्वास (पीएमआर) विभाग ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार (एसएनएसपी) अभियान के तहत बुधवार को एक अस्थि घनत्व शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्देश्य ऑस्टियोपोरोसिस के प्रति जागरूकता बढ़ाना, हड्डियों के स्वास्थ्य की समय पर जांच और महिलाओं व बुजुर्गों को निवारक रणनीतियों से सशक्त करना था। बड़ी संख्या में महिलाओं और बुजुर्गों ने इस शिविर में भाग लिया।
विज्ञापन




अस्पताल के निदेशक डॉ. संदीप बंसल ने कहा कि यह शिविर निवारक स्वास्थ्य सेवा और समुदाय को सशक्त बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पीएमआर विभागाध्यक्ष डॉ. अजय गुप्ता ने जोर दिया कि हड्डियों का स्वास्थ्य, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों के लिए समग्र स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण हिस्सा है।अभियान के तहत डॉ. आरपी अरोड़ा के नेतृत्व में बच्चों और महिलाओं को ताजे फल और मखाने वितरित किए गए, साथ ही पोषण परामर्श दिया गया। वहीं, सामुदायिक चिकित्सा विभाग ने नजफगढ़ में बचपन के पोषण और प्रसवपूर्व देखभाल पर सत्र आयोजित किया। एक नेत्र स्वास्थ्य शिविर में निःशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें