फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जेएनयू में विजयादशमी उत्सव और पथ संचलन का भव्य आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में विजयादशमी उत्सव और पथ संचलन का आयोजन हुआ। बुधवार दोपहर तीन बजे चंद्रभागा-बराक मैदान में 204 पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवक और 34 व्यवस्था में संलग्न स्वयंसेवक एकत्र हुए। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के 150 छात्र-छात्राएं, प्राध्यापक और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात इतिहासकार प्रो. नंदिनी सिन्हा कपूर और भारतीय वायु सेना की सेवानिवृत्त अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर श्रीमती दीपिका पुरी उपस्थित थीं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दिल्ली प्रांत के प्रांत कार्यवाह अनिल गुप्ता ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधन दिया। स्वयंसेवकों ने 3.25 किलोमीटर लंबा पथ संचलन किया। प्रत्येक छात्रावास, चौराहे और मोड़ पर लगभग 500 से अधिक छात्र-छात्राओं और दर्शकों ने फूल बरसाकर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें