फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi School Bomb Threat: तीन निजी स्कूलों में बम की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Thu, 11 Dec 2025 01:36 AM IST
विजय पुंडीर पीटीआई, नई दिल्ली

सार

सुबह करीब 10.40 बजे धमकी भरा कॉल आया, जिसमें दावा किया गया कि लवली पब्लिक स्कूल के अंदर विस्फोटक रखा गया है। एहतियात के तौर पर छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों को बाहर निकाला और परिसर को सील कर दिया गया। कुछ संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन
Bomb Threat - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के तीन निजी स्कूलों में बुधवार की सुबह बम धमकी का ई मेल आने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद स्कूल खाली करा दिए गए। हालांकि जांच में कुछ भी संदिग्ध न मिलने पर इसे झूठी धमकी कहा गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि लक्ष्मी नगर स्थित लवली पब्लिक स्कूल में बम होने की धमकी मिली। वहीं सादिक नगर स्थित द इंडियन स्कूल और आरके पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को भी ऐसी ही धमकी मिली। अधिकारियों के अनुसार सुबह करीब 10 बजे इन स्कूलों को ई मेल मिला। इसमें कहा गया कि स्कूल परिसर में विस्फोटक लगाया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, अग्निशमन विभाग और अन्य आपात एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया।

विज्ञापन


मौके पर कई फायर टेंडर, बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और पुलिस टीमों को भेजा गया। छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को बाहर निकाला गया और स्कूल परिसरों को घेराबंदी में लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अब तक किसी तरह की संदिग्ध वस्तु मिलने की कोई रिपोर्ट नहीं है। बम की धमकी को झूठा पाया गया है।

गुरुग्राम के स्कूल को भी मिली धमकी
गुरुग्राम के श्रीराम स्कूल डीएलएफ फेज-3 में दोपहर 12.10 बजे बम होने की सूचना मिली। ईमेल से मिली जानकारी। स्कूल को खाली करवाकर पुलिस ने स्कूल जांचा। डॉग स्क्वायड और बम स्क्वाड टीमों ने स्कूल का निरीक्षण किया। कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि यह सिर्फ अफवाह थी। किसी ने डर फैलाने के लिए मेल भेजी है। मेल का आईपी एड्रेस निकालकर जांच की जा रही है। मेल भेजकर अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें