राजधानी में सोमवार को तीन सरकारी कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। ये धमकी द्वारका, नजफगढ़ और कापसहेड़ा स्थित एसडीएम कार्यालयों को दी गई। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राजधानी में सोमवार को तीन सरकारी कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। ये धमकी द्वारका, नजफगढ़ और कापसहेड़ा स्थित एसडीएम कार्यालयों को दी गई। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही तीनों थानों की पुलिस, बम निरोधक दस्ता और श्वान दल मौके पर पहुंचें। तीनों कार्यालयों के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। घंटों तलाशी अभियान के बाद इन कार्यालयों में कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला। इसके बाद सूचना को फर्जी करार दिया गया।
दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि कासपहेड़ा थाना पुलिस को सोमवार सुबह एसडीएम कार्यालय से बम से उड़ाने की धमकी मिलने की जानकारी मिली। जांच में पता चला कि एसडीएम कार्यालय को एक ई-मेल मिला था, जिसमें कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। धमकी में बताया गया है कि कार्यालय में बम रखा गया है। जिसके बाद कापसहेड़ा थाना पुलिस, जिले के बम निरोधक दस्ता और श्वान दल मौके पर पहुंचे। कार्यालय को खाली करवा कर करीब तीन घंटे तक उसकी तलाशी ली गई। वहां से कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली। इसी तरह नजफगढ़ और द्वारका स्थित एसडीएम कार्यालयों में भी ई-मेल से धमकी दी गई थी।