फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'30 हजार डॉलर दो': DPS-GD गोयनका समेत 40 स्कूलों को धमकी, ईमेल के बाद मचा हड़कंप; केजरीवाल-सिसोदिया ने कसा तंज

Mon, 09 Dec 2024 07:36 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर स्कूलों को धमकी मिली है। दिल्ली के 40 स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी है। वहीं पुलिस ने कहा कि अभी तक की जांच में कुछ नहीं मिली है। लेकिन आगे की जांच जारी है। 
विज्ञापन
दिल्ली के स्कूल में बम से हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में सोमवार को करीब 40 स्कूलों को बम की धमकी वाला मेल मिला और मेल में 30,000 अमेरिकी डॉलर की मांग की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। धमकी एक ही ई-मेल के जरिए दिल्ली के प्रमुख स्कूलों को भेजी गई थी, जिनमें आरके पुरम का दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), पश्चिम विहार का जीडी गोयनका, चाणक्यपुरी में द ब्रिटिश स्कूल, अरबिंदो मार्ग स्थित द मदर्स इंटरनेशनल, मंडी हाउस का मॉडर्न स्कूल, डीपीएस वसंत कुंज, सफदरजंग का दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल, डीपीएस ईस्ट ऑफ कैलाश और सलवान पब्लिक स्कूल शामिल हैं।

विज्ञापन


स्कूलों को मिली धमकी
अधिकारियों ने बताया कि जिन स्कूलों को धमकी मिली थी, उनमें से अधिकतर  ने अपनी कक्षाएं स्थगित कर दीं तथा छात्रों को घर वापस भेज दिया। दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह सात बजकर छह मिनट पर डीपीएस आरके पुरम से और सुबह छह बजकर 15 मिनट पर जीडी गोयनका, पश्चिम विहार से बम की धमकी वाली सूचना मिली।

मौके पर पहुंचा दमकल विभाग और पुलिस
उन्होंने बताया कि श्वान दस्ता, बम निरोधक दल और स्थानीय पुलिस सहित दमकल विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे तथा स्कूलों में तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस के एक अधिकारी ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे बताया कि अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में आगे की जांच जारी है। सूत्रों ने बताया कि यह ईमेल स्कूल की आईडी पर रविवार रात 11 बजकर 38 मिनट पर आया, जब स्कूल बंद थे।
विज्ञापन

 

ईमेल में लिखी ये बातें
ईमेल में लिखा था, ‘‘मैंने इमारत के अंदर कई बम लगाए हैं। बम छोटे हैं और बहुत अच्छी तरह से छिपाए गए हैं। इससे इमारत को बहुत अधिक नुकसान नहीं होगा, लेकिन बमों के फटने से कई लोग घायल हो जाएंगे।’’ मेल में यह भी लिखा है, ‘‘अगर मुझे 30,000 डॉलर नहीं मिले तो आप सभी को नुकसान उठाना होगा और इसकी कीमत चुकानी होगी। इस हमले के पीछे =ई2=80=9सीकेएनआर=ई2=80=9डी समूह का हाथ है।’’

अभिभावकों को भेजे गए संदेश में मयूर विहार स्थित मदर मेरी स्कूल ने कहा, ‘‘आज सुबह स्कूल में बम की धमकी को लेकर एक ईमेल प्राप्त हुआ। इसलिए, एहतियात के तौर पर छात्रों को तुरंत वापस भेजा जा रहा है। आपसे अनुरोध है कि कृपया अपने बच्चों को अपने-अपने बस स्टॉप से ले जाएं।’’ अपनी बेटी को स्कूल से वापस लाते समय अभिभावकों में से एक हरीश ने कहा, ‘‘मुझे स्कूल से आपात संदेश मिला। यह सरकार की विफलता है क्योंकि स्कूलों को नियमित रूप से ऐसी धमकियाँ मिल रही हैं।’’ मई में दिल्ली के 200 से अधिक स्कूलों, अस्पतालों और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों को इसी तरह की बम की धमकी मिली थी, लेकिन मामला अब तक सुलझा नहीं है क्योंकि मेल वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) का उपयोग करके भेजा गया था।

स्कूल धमकी मामले पर दिल्ली पुलिस के पीआरओ संजय त्यागी ने कहा कि पुलिस जल्द ही ईमेल के स्रोत तक पहुंचेगी और कार्रवाई करेगी। ईमेल मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस की टीमें सभी जगहों पर पहुंच गई हैं। हम सभी स्कूलों और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं और मैं सभी अभिभावकों और दिल्ली के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि पुलिस बच्चों और स्कूल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी और इसे सुनिश्चित करेगी। 
 

स्कूलों को धमकी मामले पर केजरीवाल और सिसोदिया का बयान
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज दिल्ली के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह जानकर हमें झटका लगा है। क्योंकि हमारे बच्चे सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा ने दिल्ली में डर का माहौल बना दिया है। कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है। आगे कहा कि अगर राष्ट्रीय राजधानी सुरक्षित नहीं है, तो केंद्र सरकार क्या कर रही है? मैंने दिल्ली में डर का ऐसा माहौल नहीं देखा।
 

पहले भी मिल चुकी है स्कूलों को धमकियां
बीती 29 नवंबर को रोहिणी में वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल को एक ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। इससे एक दिन पहले ही प्रशांत विहार इलाके में हुए कम तीव्रता वाले विस्फोट हुआ था। जिसमें एक शख्स घायल हो गया। राजधानी में लगातार इसी तरह की धमकियां मिल रही है।  

बाराखंबा रोड का मॉर्डन स्कूल - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के प्रशांत विहार में हुआ था धमाका
प्रशांत विहार इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक पार्क के पास मिठाई की दुकान के सामने जोरदार धमाका हुआ।धमाके में घटनास्थल पर मौजूद एक टेंपो चालक घायल हो गया। एक माह पहले इसी इलाके में स्थित सीआरपीएफ स्कूल की दीवार के पास जोरदार धमाका हुआ था। इस मामले में अभी तक पुलिस को आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन

धमाके के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रशांत विहार थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ खतरनाक हथियारों या साधनों से स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाने, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत दर्ज किया है। बृहस्पतिवार को बी ब्लॉक में हुए धमाके में एक टेंपो चालक घायल हो गया था। 

पुलिस को जांच के दौरान मौके से टाइमर, डेटोनेटर, बैटरी, घड़ी, तार आदि नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस को इसमें भी नाइट्रेट व हाइड्रोजन पैराक्साइड केमिकल का इस्तेमाल किए जाने की आशंका है, जिसे उच्च श्रेणी का विस्फोटक नहीं माना जाता है। आशंका है कि कूड़े में रखे विस्फोटक पर चालक के बीड़ी फेंकने से धमाका हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें