बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस महिमा चौधरी अब साइबर सिटी की निवासी बन गई हैं। उन्होंने शहर के पार्क व्यू अपार्टमेंट में
फ्लैट खरीदा है।
इसी के साथ ही गुड़गांव में रहने वाली सेलिब्रिटीज की सूची में एक और नाम जुड़ गया है। इस फ्लैट की रजिस्ट्री के लिए वह मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित तहसील कार्यालय पहुंची।
उनके पहुंचते ही वहां का माहौल पूरी तरह से बदल गया। लोग अपना काम छोड़कर उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब हो गए। किसी ने उनके साथ सेल्फी तो किसी ने ऑटोग्राफ।
फिल्म परदेश से बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरुआत करने वाली महिमा ने अपने अभिनय का जादू 25 से अधिक फिल्मों में बिखेरा। यही कारण है कि जैसे ही वह लघु सचिवालय पहुंची तो लोगों में उनके प्रति दिवानगी देखते ही बन रही थी।
महिमा फ्लैट की रजिस्ट्री के लिए किसी फिल्म स्टार की तरह से नहीं आईं थीं। यहां उनके पहुंचने का अंदाज सादगी वाला था। उन्होंने सिर पर कैप लगा रखा था।
जिसके कारण लोग उन्हें आसानी से पहचान नहीं पा रहे थे। मगर जैसी ही उन्हें पता लगा कि यह कोई और नहीं महिमा ही हैं, लोग उनके आगे-पीछे घूमने लगे।
वह भी हर किसी के साथ फोटो खिंचवाने, ऑटोग्राफ देने और सेल्फी लेने का लुत्फ उठाने लगी। महिमा ने कहा कि गुड़गांव के लोग काफी मिलनसार हैं। अब वह भी यहीं की निवासी बन गई हैं।