फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिल्वर जुबली साल में डायमंड जुबली बैच की शुरुआत, संजय कपूर रहे मुख्य अतिथि

Sun, 05 Aug 2018 02:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
sanjay kapoor
विज्ञापन

अपने काम को मेहनत और लगन से करना और उसमे पूरी तरह से डूब जाना आपको शिखर पर ले जाता है और मैंने भी वही किया, जो किरदार मिला उसे पूरी शिद्दत से निभाया चाहे वह हीरो का हो, विलन का या कोई करैक्टर और।

विज्ञापन


आप सबको देखकर मुझे अपने पुराने दिन याद आ रहे है की मुझे भी सवाल पूछने की और जानने की जिज्ञासा रहती थी। इसीलिए मैं आपसे कहना चाहूंगा की आपका भी वक्त आएगा और जरूर आएगा आपको उस वक़्त का सही इस्तेमाल करना है, यह कहना था राजा, सिर्फ तुम, शानदार, शक्ति, औजार और हाल ही में एक वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज में अपनी एक्टिंग के जौहर दिखाने वाले संजय कपूर का। 

जो एशियन एकडेमी ऑफ़ फिल्म एंड टेलीविज़न के सौवें बैच की ओपनिंग के लिए मारवाह स्टूडियो आये। इस अवसर पर संस्थान के सीईओ अक्षय मारवाह और मारवाह स्टूडियो के निदेशक संदीप मारवाह ने संजय कपूर का भव्य स्वागत किया। 
विज्ञापन


संदीप मारवाह ने कहा की आज हम एक और नया रिकॉर्ड बना रहे है सौवें बैच का और हम सबमें आज भी वही ऊर्जा और जोश है जो पहले बैच की ओपेनिंग में था। 25 वर्षों में हमने नयी तकनीक नया ज्ञान अर्जित किया है और उसे बांटा भी है। 

अक्षय मारवाह ने कहा की सभी छात्रों को मेरी तरफ से यही शुभकामनाएं है कि आप अपना और संस्थान का नाम ऊंचा करे। इस अवसर पर छात्रों ने संजय कपूर से उनकी फिल्मों और उनके बारे में 100 से अधिक सवालों की झड़ी लगा दी जिसके उन्होंने जवाब दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें