दिल्ली में एक महिला के साथ दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजधानी में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं।
ये वीडियो 29 जुलाई की है। मामला दिल्ली के मानसरोवर पार्क इलाके की है, जहां हरदेवपुरी में रात करीब 8:30 बजें हेमलता नाम की एक महिला अपनी मेडिकल रिपोर्ट लेकर घर वापस लौट रही थी तभी पैदल चल रहे एक बदमाश ने महिला का मोबाइल और चेन छीन लिया।
वीडियो में महिला के पीछे चल रहा शख्स महिला का मुंह दबाकर उससे चेन और मोबाइल छीनता साफ नजर आ रहा है और फिर अपने साथी के साथ वह बाइक पर सवार होकर फरार हो जाता है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।