फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मालिक बन महिला ने बेंची लाखों की जमीन

Tue, 09 Jun 2015 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नकली किसान बनकर ठगों ने दो पक्षों की जमीन को 37 लाख रुपये में बेच दिया। एसएसपी के आदेश पर एसपी क्राइम ने जांच के बाद जेवर थाने में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में एक महिला विक्रेता और उसके बेटे व दो अन्य ने गवाह बनकर साढ़े पांच बीघा जमीन बेच दी। पुलिस मामला दर्ज कर चारों आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


ठगी के शिकार ओमदत्त शर्मा ने बताया कि मिथलेष गुप्ता पत्नी केसी गुप्ता निवासी नोएडा सेक्टर-27, कल्पना अग्रवाल और शिल्पी ने कुछ समय पहले जेवर थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद खेड़ा में जमीन खरीदी थी। इनकी जमीन से लगी हुई ओमदत्त की जमीन है।

आरोप है कि गांव के ही तीन लोगों और एक अन्य ने मिलकर दोनों पक्षों की साढ़े पांच बीघा जमीन जिसकी कीमत कागजों में 37 लाख रुपये दर्शायी गई है, किसी को बेच दी। इसकी सूचना होने पर पीड़ितों ने रजिस्ट्री कार्यालय से इस बारे में पता किया तो जानकारी पुख्ता हुई।
विज्ञापन


इस पर महिलाओं व ओमदत्त ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर एसपी क्राइम ने जांच की तो मामला सही पाया। सोमवार को जेवर कोतवाली में मालती देवी पत्नी फूल सिंह, अशोक कुमार पुत्र फूल सिंह, बलवीर पुत्र भजन सिंह निवासी मोहम्मदाबाद खेड़ा व रामकिशोर पुत्र जयप्रकाश निवासी शाहपुर के खिलाफ फर्जी जमीन मालिक व गवाह बन जमीन बेचने का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें