फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां का शव ले रोती रहीं बहने, भाई को न आई दया

विज्ञापन
विज्ञापन
मां के शव को लेकर चार बेटी भाई के दरवाजे पर करीब तीन घंटे तक रोती रही और भाई से अंतिम संस्कार की गुहार लगाती रही लेकिन कलयुगी भाई ने मरी हुई मां का चेहरा देखना और अंतिम संस्कार करना तो दूर अपने घर का गेट तक नहीं खोला।
विज्ञापन


सेक्टर के लोगों तथा पुलिस ने भी प्रयास कर लिया लेकिन व्यक्ति ने किसी की भी नहीं मानी। आखिरकार चारों बेटी ही अपनी मां को सफीपुर स्थित श्मशान घाट लेकर गई और वहां पर उन्होंने मां को मुखाग्नि दी।

घटना गामा-दो सेक्टर में बुधवार को हुई। हालांकि किसी की ओर से कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।जानकारी के मुताबिक हरियाणा जींद निवासी एक व्यक्ति गामा-दो सेक्टर में रहते हैं।
विज्ञापन

कुछ साल पहले हुआ था बहनों से विवाद

कुछ साल पहले उनका अपनी बहनों से विवाद हो गया था और उसी के चलते अपनी मां रतनमाला से भी मनमुटाव हो गया। करीब एक साल पहले मां बीमार हुई तो भी उसने डॉक्टरों को दिखाना मुनासिब नहीं समझा।

बेटियों को मां की तबियत के बारे में पता चला तो वह भाई के घर आई लेकिन न तो भाई ने बात की और न ही मां को अस्पताल ले जाने के लिए कहा।

भाई के मन को देखकर चारों बहने मां को दिल्ली ले गई और वहीं पर इलाज कराया मगर लंबे इलाज के बाद भी उनकी मां ठीक नहीं हुई और बुधवार तड़के उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस के कहने पर भी बेटे का कलेजा नहीं पसीजा

चारों बहनों ने सोचा कि मां के मरने के बाद तो भाई का कलेजा पसीज ही जाएगा इसलिए शव को भैया के पास ही ले चलो। चारों बहनें कार से मां को भाई के घर गामा-दो सेक्टर ले आईं।

उन्होंने गेट की घंटी बजाई तो भाई आया लेकिन बहन और मां के शव को कार में देखकर उन्होंने दरवाजा बंद कर लिया। बहनें रोते हुए भाई को मनाने का प्रयास कर रही थी और बस यह कह रही थी कि आखिरी बार मां को उनका अधिकार दे दो।

वह अपने बेटे के हाथ से मुक्ति पा जाए लेकिन बेटे ने एक बार भी बहनों की पुकार न सुनी। इस बात की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची और व्यक्ति से अपनी मां का अंतिम संस्कार कराने की अपील की लेकिन उन्होंने पुलिस की भी न मानी। पुलिस के कहने पर रतनमाला की बेटियां गुंजलता, मीरा, राशि और रश्मि  ने ही उनका अंतिम संस्कार किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें