फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता एमबीए के छात्र का शव नाले से बरामद, न्यू ईयर पार्टी के लिए निकला था घर से 

Sun, 05 Jan 2020 06:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
file pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

न्यू अशोक नगर इलाके में 1 जनवरी को घर से पार्टी में जाने की बात कर निकले एमबीए छात्र का शव शुक्रवार को घर के पास नाले से बरामद हुआ। मृतक की शिनाख्त एलेक्स कुरियाकोस जॉर्ज (24) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। 

विज्ञापन


पुलिस आशंका जता रही है कि नाले में गिरकर डूबने से उसकी मौत हुई। जिला पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से केरल निवासी एलेक्स परिवार के साथ न्यू अशोक नगर के वसुंधरा एंक्लेव स्थित न्यू प्रगतिशील अपार्टमेंट में रहता था। परिवार में पिता कुरियाकोस जॉर्ज, मां और एक बहन हैं। एलेक्स आईपी यूनिवर्सिटी से एमबीए कर रहा था। 
विज्ञापन


बुधवार शाम को परिजनों से दोस्तों के यहां न्यू ईयर की पार्टी में जाने की बात कर एलेक्स नोएडा के लिए निकला था। इसके बाद वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने दोस्तों से पड़ताल की तो पता चला कि वह देर रात घर के लिए निकल गया था। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। 

परिजनों ने 2 जनवरी को न्यू अशोक नगर थाने में एलेक्स की गुमशुदगी दर्ज करा दी। शुक्रवार सुबह लोगों ने मानवस्थली अपार्टमेंट के पास एक युवक का शव नाले में पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकालकर मोर्चरी भिजवाया। बाद में परिजनों ने शव की पहचान एलेक्स के रूप में की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें