फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मैनहोल में गिरे मासूम का शव 22 घंटे बाद बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
-सीवर में बहकर करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंच गया था इमरान
विज्ञापन

- शव क्षत-विक्षत हालत में था, मृतक बच्चे की पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए जांच होगी

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ल। बाहरी दिल्ली के रणहौला इलाके में 22 घंटे तक चले खोज एवं बचाव अभियान के बाद चार वर्षीय इमरान का शव बरामद किया गया। दो दिन पहले खेलते समय बच्चा सीवर के मैनहोल में गिर गया था। बुधवार दोपहर उसका शव बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि बच्चा सीवर में बहकर करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंच गया था। उसका शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। तलाशी अभियान में दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और बीएसएफ समेत कई विभागों की टीमें लगातार जुटी रहीं। शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल भेज दिया गया।

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 3:21 बजे रणहौला थाने को सूचना मिली थी कि खेलते समय एक बच्चा सीवर के मैनहोल में गिर गया है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीमों ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी। घटनास्थल गंदा नाला के किनारे स्थित है। नाले के साथ सर्विस रोड के पास सीवर लाइन गुजरती है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, खोज अभियान के दौरान बुधवार को बचाव दल नाले और सीवर लाइन के रास्ते आगे बढ़ते हुए निहाल विहार स्थित निलोठी जल शोधन संयंत्र तक पहुंचा। वहां बच्चे का शव कई टुकड़ों में मिला।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि शव को सावधानीपूर्वक बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल भेज दिया गया है। बच्चे की पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए जांच भी कराई जाएगी। चार वर्षीय इमरान अपनी मां के साथ मोहन गार्डन स्थित सोम बाजार वाली गली से दास गार्डन पार्क आया था। इसी दौरान नाले की ओर जाते समय वह सीवर में गिर गया।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सीवर के मुहाने पर लोहे का ढक्कन नहीं था, बल्कि उसे पॉलिथीन से ढका गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें