पलवल।
रेलवे स्टेशन पलवल के समीप थर्ड और फोर्थ रेल लाइन के बीच 84 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से मामला सामने आया है। उनकी पहचान किशन सिंह, निवासी गांव भिडुकी, थाना होडल, हाल आदर्श कॉलोनी गली नंबर छह, पलवल के रूप में हुई है।
जीआरपी प्रभारी राजेंद्र सिंह के अनुसार, बृहस्पतिवार को किलोमीटर संख्या 1478/27ए से 1478/29ए के बीच रेलवे स्टेशन के नजदीक रेल पटरियों के बीच किशन सिंह का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने चिकित्सकों से शरीर पर मिली चोटों के संबंध में भी राय मांगी है कि क्या ये चोटें ट्रेन की चपेट में आने से हो सकती हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।