दिल्ली के ज्योति नगर में स्वर्णकार धर्मशाला के पास एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को पहचान के लिए अस्पताल में रखवा दिया है और आसपास की थाना पुलिस को पहचान के लिए सूचना दे दी गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तर-पूर्वी जिले ज्योति नगर थाना क्षेत्र में कैलाश कॉलोनी में स्वर्णकार धर्मशाला के पास शुक्रवार सुबह 22 वर्षीय एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान थे। मृतक युवक की शुक्रवार शाम तक पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव को पहचान के लिए अस्पताल में रखवा दिया है और आसपास की थाना पुलिस को पहचान के लिए सूचना दे दी गई है। ज्योति नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
उत्तर-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार सुबह 9.54 बजे ज्योति नगर पुलिस स्टेशन में अज्ञात शव के बारे में कॉल मिली। पुलिस ने कहा कि एक पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने एक मोबाइल अपराध इकाई के साथ इलाके का निरीक्षण किया। बाद में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया और मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस उपायुक्त ने कहा कि टीमें पीडि़त की पहचान स्थापित करने और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए काम कर रही हैं। टीमें आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही हैं। शुरूआती जांच में ये लग रहा है कि युवक की हत्या की गई है।