फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला शौचालय में लटकी मिली पुरुष की लाश: दिल्ली के इस मेट्रो स्टेशन पर मचा हड़कंप, बदबू आने पर बुलाई गई पुलिस

Sat, 25 Apr 2026 10:22 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने वहां से साक्ष्य हासिल किए। पुलिस शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखवा दिया है और उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन
महिला शौचालय में पुरुष की लाश मिली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के महिला शौचालय में एक पुरुष का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मेट्रो पुलिस उपायुक्त भरत रेड्डी ने बताया कि 25 अप्रैल की शाम 5.33 बजे नेताजी सुभाष प्लेस मेट्रो स्टेशन थाना पुलिस को सूचना मिली कि इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन की महिला शौचालय बंद है और उसमें से काफी बदबू आ रही है। 

विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाज़ा को तोड़ा। जहां से करीब 40 साल के व्यक्ति का शव मिला। जो फंदे से लटका हुआ था। शुरुआती जांच में आशंका जताई गई कि शव शौचालय के केयरटेकर का है। 
 
विज्ञापन

वहां काम करने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसे आखिरी बार दो दिन पहले देखा गया था। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने वहां से साक्ष्य हासिल किए। पुलिस शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखवा दिया है और उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें