फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एक सप्ताह से लापता दंपती का शव नाले में मिला, पुलिस को खुदकुशी की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
-बिंदापुर थाने इलाके से 17 को हुए थे लापता, नाले में शव देख एक कैब चालक ने दी नजफगढ़ थाना पुलिस को जानकारी
विज्ञापन

-शरीर पर नहीं है कोई चोट का निशान नहीं, पुलिस ने कहा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बिंदापुर इलाके से एक सप्ताह से लापता दंपती का शव शुक्रवार को ककरोला नाले में मिला है। पहचान 58 साल के मुन्ना लाल और 55 साल की रामवती के रूप में हुई है। इनके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। पुलिस को आशंका है कि दोनों ने नाले में छलांग लगाकर खुदकुशी की है। नजफगढ़ थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर रही है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 12 बजे एक कैब चालक ने काकरोला नाला पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी को नाले में दो शव की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी ने इसकी जानकारी नजफगढ़ थाने को दी। नाले में दो शवों के मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने दोनों शवों को खेर बाबा मजार के पास नाले से बाहर निकाला। शव सड़ी गली अवस्था में थी। तलाशी के दौरान पुरुष के पास से एक फोन मिला। पुलिस ने उसके सिम को दूसरे फोन में लगाकर नंबर निकाले और उनसे संपर्क किया। फोन उठाने वाले ने मृतकों की शिनाख्त बिंदापुर निवासी मुन्ना लाल और उनकी पत्नी रामवती देवी के रूप में की। उन्होंने बताया कि यह नंबर मुन्ना लाल के बेटे रितेश का है। पुलिस ने मौके पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने वहां से साक्ष्य हासिल किए। उसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी बाबा के पास जाते थे दंपती
मुन्ना मजदूरी करते थे और पत्नी और दो बेटों के साथ बिंदापुर इलाके में रहते थे। बेटा रितेश ऑटो पार्ट की दुकान में काम करता है। परिवार वालों ने बताया कि दंपती कुछ दिनों से किसी बात पर परेशान थे। उनका किसी बाबा के पास भी आना जाना था। 17 जनवरी को दंपती किसी को कुछ बताए बिना घर से चले गए। काफी तलाश के बाद उनके नहीं मिलने पर बेटा रितेश ने बिंदापुर थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत की। उसके बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच में लग रहा कि दंपती ने नाले में छलांग लगाकर जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें