बृहस्पतिवार सात बजे छह से आठ वर्ष की आयु के दो बच्चे एवं एक बच्ची भटकते हुए बलरामनगर लोनी पहुंच गए। कॉलोनी के लोगों ने उन्हे पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया है।
एक बच्चा अपने आपको भजनपुरा दिल्ली का बता रहा है। पुलिस तीनों बच्चों को लेकर भजनपुरा गई है, लेकिन अभी तक उनके परिजनों का सुराग नही लग सका है।
शाम करीब सात बजे बलरामनगर कॉलोनी के लोगों ने गेट के पास एक बच्ची एवं दो बच्चो को लावारिस खडे देख उनसे पूछताछ की तो एक बच्चे ने बताया कि वह भजनपुरा दिल्ली के रहने वाले हैं।
वे तीनों लोनी कैसे पहुंचे और किसके साथ आए इसके बारे में कुछ नही बता पाए। लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।
लालबाग चौकी इंचार्ज तीनों बच्चों को साथ लेकर भजनपुरा दिल्ली गया हुआ है, लेकिन अभी तक बच्चों के परिजनों का सुराग नही लग सका है।