मिल रही खून की जांच की सुविधा
अस्पताल में सभी प्रकार के खून की जांच की सुविधा मिल रही है। ब्लड बैंक बनने के बाद यहां मरीज को जरूरत के आधार पर रक्त भी मिल पाएगा। साथ ही उनके खून की जांच भी हो जाएगी।
आधे बेड रहते हैं खाली
अस्पताल में 300 बेड पर सुविधाएं मिल रही हैं, लेकिन 150 मरीज ही इनमें भर्ती रहते हैं। आधे बेड हमेशा खाली रहते हैं। स्वास्थ्य विभाग की माने तो सुविधाओं का विस्तार होने के बाद रेफरल सिस्टम में मजबूती आएगी। इससे दूसरे अस्पताल में भर्ती मरीजों को यहां शिफ्ट किया जा सकेगा। इससे अस्पताल की सभी सुविधाओं का इस्तेमाल भी हो सकेगा।
नीकू की सुविधा बढ़ी
बुराड़ी अस्पताल में नवजात के लिए नीकू (नवजात गहन चिकित्सा इकाई) की सुविधा शुरू की गई है। फिलहाल चार से पांच बेड की सुविधा है। इसे आने वाले दिनों में बढ़ाया जा सकता है। इसके
अलावा गंभीर मरीजों के लिए यहां 20 बेड पर आईसीयू की सुविधा भी उपलब्ध है। इसकी मदद से आपातकालीन विभाग में आने वाले गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज दे सकते हैं।
बढ़ेगी ऑपरेशन थियेटरों की संख्या
बुराड़ी अस्पताल में जल्द ही तीन ऑपरेशन थियेटर पर सुविधाएं मिलेगी। मौजूदा समय में एक ऑपरेशन थियेटर काम कर रहा है। इसके अलावा एक माइनर ऑपरेशन थियेटर भी काम कर रहा है। विशेषज्ञों की माने तो अगले पांच से छह माह में अस्पताल में तैयार हुए सभी ओटी शुरू हो सकते हैं।
10 लाख से अधिक आबादी को मिलेगी सुविधा
बुराडी अस्पताल शुरू होने से आसपास के 10 लाख से अधिक आबादी को सीधे फायदा मिलेगा। इसके अलावा दिल्ली के अन्य अस्पतालों के साथ मिलकर रेफरल सिस्टम के तहत दिल्ली के अन्य हिस्सों के मरीजों को बेहतर सुविधाएं दी जा सकेंगी।