फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीके में पांच सेकेंड के रोल ने बदली भिखारी की जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आमिर खान व राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके ने एक शातिर भिखारी की जिंदगी बदल दी है। भिखारी को फिल्म में महज पांच सेकेंड का रोल मिला, जो उसके लिए बड़ा वरदान साबित हुआ।
विज्ञापन


उत्तर-मध्य असम के सोनितपुर जिले के बेदेती का रहने वाला मनोज दिल्ली के जंतर-मंतर इलाके में देख पाने के बावजूद अंधा होने का नाटक कर के भीख मांगता था। पीके की युनिट को यही चीज पसंद आ गई और उसे फिल्म के एक गाने में अभिनय करने का मौका मिल गया।

कुछ समय पहले तक सड़क किनारे भीख मांगने वाला युवक आज दुनिया भर के 4844 स्क्रीन पर आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर करता नजर आएगा। लेकिन इससे अधिक चौंकाने वाली बात ये है कि इस छोटी सी भूमिका ने उस युवक की जिंदगी कुछ यूं बदल दी कि जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन

पीके की एक्टिंग ने दिला दी प्रेमिका

आमिर खान की पीके में अभिनय करने के बाद युवक को उसकी प्रेमिका मिल गई। युवक के मुताबिक गरीबी की वजह से वह अपनी प्रेमिका से दूर हो गया था, लेकिन इस क्रिसमस वह अपनी प्रेमिका से मिलने जाएगा।

यही नहीं, युवक इस छोटी सी भूमिका के बाद उसे भीख मांगने की जरूरत नहीं रही, क्योंकि उसे उसके गांव में ही एक दुकान पर अच्छी सैलरी की नौकरी मिल गई है। यहां तक कि अब उसके पास अपना फेसबुक अकॉउंट भी है।

युवक ने बताया कि फिल्म में एक्टिंग की बात सामने आने के बाद जब वह गांव लौटा, तो उसका जोरदार स्वागत हुआ। लोगों ने उसे पीके हनी सिंह बुलाना शुरू कर दिया। उसके अनुसार, नौकरी, प्रेमिका, फेसबुक अकाउंट सबकुछ फिल्म की देन है।

कैसे मिला पीके में काम

अपनी दिनचर्या के अनुसार युवक रोजाना की तरह ही उस दिन भी जंतर-मंतर के बाद हाथ में कटोरा लेकर अंधे होने का नाटक कर रहा था और लोगों से पैसे मांग रहा था। तभी दो लोग उसके पास पहुंचे।

लेकिन उन लोगों ने भांप लिया था कि वह युवक अंधा नहीं है। अपना राज खुलने से पहले तो युवक डरा, लेकिन उन लोगों ने जब उससे ‌अभिनय की बात पूछी तो उसके जान में जान आई।

युवक के मुताबिक उन लोगों ने अभिनय के बारे में पूछने के बाद 20 रुपए का नोट दिया। साथ ही एक फोन नंबर देते हुए अगले दिन उस नंबर पर फोन करने को बोला। जब अगले दिन युवक ने उस नंबर पर फोन किया, तो उसे नेहरू स्टेडियम पहुंचने के लिए कहा गया। वहां पहुंचने के बाद उसे अपनी आखें पर वाकई भरोसा नहीं हुआ।

वह मिस्टर परफेक्टनिश और राजकुमार हिरानी की युनिट के सामने खड़ा था। वहां सात अन्य भिखारियों के साथ उसका ऑडिशन हुआ। एक हफ्ते बाद उसका चयन कर लिया गया। फिर भिखारी की जिंदगी आया चौंकाने वाला मोड़।

और फिर स्वीमिंग पूल के मजे लेने लगा भिखारी

फिल्म में ‌अभिनय के लिए चयनित होने के बाद युवक को युनिट के साथ दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में रखा गया। वहां के बारे में युवक बताता है कि जहां वह पानी की कमी के चलते कभी-कभी 10-10 दिन नहीं नहा रहा था, वहीं वह रोज स्वीमिंग पूल में नहाने लगा।

वह आगे बताता है कि जहां उसे टीवी पर भी ढंग से फिल्में देखनी नसीब नहीं होती थीं, वहीं वह आमिर खान-अनुष्का शर्मा जैसे दिग्गज अभिनेताओं के आस-पास रहने लगा।

फिल्म पीके में युवक को एक सड़क के किनारे छड़ी के सहारे भीख मांगते हुए दिखाया गया है। इस दौरान सीन में आमिर खान आ जाते हैं, और डांस करने लगते हैं, जबकि युवक सीन से बाहर चला जाता है। इन सब के बीच वह पांच सेकेंड तक स्क्रीन में दिखेगा।

और फिल्मों के ऑफर मिलने की है उम्मीद

पीके में अभियन करने के बाद मनोज का कहना है कि वे असमी या बंगाली फिल्म में अभिनय के बारे में सोच रहा है। फिलहाल उसके पास पीके से कमाए हुए पैसे हैं और एक नौकरी भी।

असम के 39 वर्षीय युवक का नाम मनोज रॉय है। उसके पिता दिहाड़ी मजदूर थे। मनोज के जन्म के बाद ही उसकी मां की मौत हो गई। इसके बाद उसने स्कूल छोड़कर भीख मांगना शुरू कर दिया। मनोज के मुताबिक उसके पिता आमतौर पर बीमार ही रहते थे।

करीब 20 साल पहले वह नौकरी की तलाश में दिल्ली आ गया। दिल्ली पहुंचने के बाद उसके कोई नौकरी नहीं मिली। तभी उसने अंधे की एक्टिंग कर लेने का फायदा उठाया और भीख मांगने का फैसला किया।
विज्ञापन

दिल्ली में धड़कता है पीके का दिल

एक के बाद एक हिट देने वाला आमिर की ये अगली ब्लॉक बस्टर फिल्म मानी जा रही है। फिल्म की शूटिंग भारतभर में की गई है। लेकिन दिल्ली में फिल्म का एक बेहद खास हिस्सा शूट किया गया है। जिसमें आमिर अनुष्का की स्कूटी पर बैठ कर घूमते दिख रहे हैं।

फिल्म का एक गाना भी दिल्ली में शूट हुआ है। इस गाने में दिल्ली की खास जगहें दिखाई गई हैं। जहां इनमें का मकबरा, कुतुब मिनार, लाल किला, राजपथ, और सलैक्ट सिटी मॉल भी शामिल है।

इस गाने का नाम 'लव इज वेस्ट ऑफ टाइम' है। फिल्म के निर्देशक राजकुमार इरानी हैं। आमिर इनके साथ थ्री इडियट्स जैसी सूपर हिट पहले ही दे चुकें हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें