फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

AAP को वोट नहीं देने की बात पर ब्लेड से कर दिया हमला

नई दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में आम आदमी पार्टी को वोट नहीं देने की बात कहने पर एक युवक पर ब्लेड से हमला किया गया। पीड़ित ने तीन लोगों पर मारपीट करने और ब्लेड से हमला करने का आरोप लगाया है। सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।


जानकारी के मुताबिक राकेश (32) सपरिवार सुल्तानपुरी स्थित झुग्गी में रहता है। वह प्राइवेट कंपनी में काम करता है। मंगलवार की रात वह कांग्रेस के प्रत्याशी के समर्थन में नारे लगा रहा था।

राकेश का कहना है कि इसी दौरान तीन लोग उसके पास आए और आम आदमी पार्टी को ही वोट देने के लिए कहा। राकेश के मना करने पर तीनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन

ब्लेड से हमला कर हो गए फरार

पहले युवक की पिटाई की गई और उसके बाद एक युवक ने ब्लेड से गले पर हमला कर दिया और आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है और नामजद लोगों की तलाश की जा रही है।

लेकिन अभी तक मामले में किसी को भी पकड़ा नहीं जा सका है। जैसे-जैसे दिल्ली के चुनाव का दिन नजदीक आ रहा है इस तरह की हिंसात्मक घटनाएं सामने आ रही हैं।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें