फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील स्क्रीन शॉर्ट से छात्रा को किया ब्लैकमेल, सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी

Mon, 30 Sep 2019 05:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

  • आरोपी ने छात्रा के अस्त-व्यस्त कपड़ों का स्क्रीन शॉट ले लिया
  • फिर अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देने लगा
  • आरोपी ने छात्रा से कहा था कि जब तक वह खुदकुशी नहीं कर लेती है, तब तक वह ब्लैकमेल करता रहेगा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीडियो कॉल पर स्क्रीन शॉट लेकर 12वीं कक्षा की छात्रा को ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा के अस्त-व्यस्त कपड़ों का स्क्रीन शॉट ले लिया था और अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देने लगा। 

विज्ञापन


आरोपी ने छात्रा से कहा था कि जब तक वह खुदकुशी नहीं कर लेती है, तब तक वह ब्लैकमेल करता रहेगा। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित छात्रा चाणक्यपुरी इलाके में अपनी मां के साथ रहती है। उसके पिता का देहांत हो चुका है। परिवार में वह एकलौती संतान है। उसकी चचेरी बहन कोलकाता में रहती है। 
विज्ञापन


कुछ माह पहले उसकी चचेरी बहन ने कोलकाता में रहने वाले कबीर खान का नंबर दिया। इसके बाद दोनों फोन पर बात करने लगे। दोनों फेसबुक पर दोस्त बन गए। छात्रा ने 25 सितंबर को पुलिस को दी शिकायत में कहा कि कबीर खान उसे वीडियो कॉल करने लगा। 

एक दिन कबीर खान ने उसे वीडियो कॉल की तो उस समय उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। तभी आरोपी ने वीडियो कॉल पर स्क्रीन शॉट ले लिया। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने एक बार फिर वीडियो कॉल की। इस बार आरोपी ने फेसबुक पर फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए छात्रा को निर्वस्त्र करा दिया। इसके बाद स्क्रीन शॉट ले लिए, जिनसे वह फिर ब्लैकमेल करने लगा।

आरोपी अगस्त में कोलकाता से दिल्ली आया और उसे जबरन इंडिया गेट, जामा मजिस्द व लाल किले ले गया। आरोपी ने उससे कहा था कि उन्होंने जामा मजिस्द में शादी कर ली है। 

आरोपी अब छात्रा को धमकी दे रहा है कि वह उसे खुदकुशी करने को मजबूर कर देगा। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी कबीर खान के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को दबोचने एक टीम कोलकाता रवाना कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें