फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजों पर डाटा चोरी कर ब्लैकमेल का आरोप

Fri, 13 Dec 2019 11:31 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फरीदाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फरीदाबाद के सेक्टर-7डी में रहने वाले एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के परियोजना प्रबंधक ने अपने रिश्ते के भांजे के खिलाफ धोखाधड़ी व ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज कराया है। थाना सेक्टर-सात की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी अमन कुमार ने बताया कि सेक्टर-7डी में रहने वाले आशीष कृतानिया एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में परियोजना प्रबंधक हैं। वह तीन माह पहले से देश में एक परियोजना पर काम कर रहे हैं। उनके पास ही राजस्थान के गांव मंडपा में रहने वाला उनका रिश्ते का भांजा विवेक भोमिया एकाउंटेंट का काम करता है।
 

कुछ माह पूर्व उन्हें एक सेक्रेटरी के रूप में एक आदमी की जरूरत थी। ऐसे में उन्होंने विवेक भोमिया के भाई विनय कांत भोमिया को भी अगस्त 2019 को अपने यहां नौकरी पर रख लिया। आरोप है कि चार माह के दौरान दोनों आरोपियों ने कंपनी के डाटा के साथ परियोजना प्रबंधक का ईमेल, कंपनी का डाटा समेत कुछ निजी डाटा भी चोरी कर लिया।

विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने उसके खिलाफ सोशल साइट पर कुछ तस्वीरें डाल कर परिवार को बदनाम करने की कोशिश की। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी अब ईमेल व डाटा देने के नाम पर ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। पीड़ित की शिकायत को साइबर सेल से थाना सेक्टर-सात में ट्रांसफर कर दिया गया। सेक्टर-सात पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें