फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: भाजपा के महा प्रशिक्षण अभियान में संगठन से लेकर एआई तक का दिया जा रहा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संगठन के इतिहास, विचारधारा, मीडिया प्रबंधन, सोशल मीडिया संचालन की दी जा रही जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान के तहत प्रदेश भाजपा के उत्तर पश्चिम, बाहरी, दक्षिण और महरौली जिलों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इन शिविरों में कार्यकर्ताओं को संगठन के इतिहास, विचारधारा, मीडिया प्रबंधन, सोशल मीडिया संचालन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जा रही है।
उत्तर पश्चिम जिले का प्रशिक्षण शिविर अलीपुर स्थित खाटूधाम में आयोजित हुआ। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी का गौरव है और यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं के संगठन कौशल, तर्क शक्ति और मीडिया प्रबंधन को नई धार देगा। उन्होंने कहा कि समय के साथ तकनीकी बदलावों को समझना और उन्हें संगठनात्मक कार्यों में लागू करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

शिविर में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, वरिष्ठ प्रचारक दयानंद, सांसद योगेंद्र चांदोलिया, कमलजीत सहरावत और सांसद बांसुरी स्वराज सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इन नेताओं ने संगठन विस्तार, कार्यकर्ता विकास, जनसंपर्क और सोशल मीडिया की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।
बाहरी दिल्ली जिले का प्रशिक्षण शिविर उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट पार्क में शुरू हुआ। इसके प्रथम सत्र को वरिष्ठ नेता सुभाष सचदेवा ने संबोधित किया, जबकि दूसरे सत्र में प्रदेश कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक विषयों की जानकारी दी। संगठन महामंत्री पवन राणा, सांसद योगेंद्र चांदोलिया व कमलजीत सहरावत, विधायक अजय महावर, मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर और अन्य वरिष्ठ नेता अलग-अलग सत्रों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

दक्षिण और महरौली जिलों के प्रशिक्षण शिविर भी जिम कॉर्बेट पार्क में आयोजित हुए। दक्षिण दिल्ली के प्रथम सत्र में पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने एसआईआर के महत्व पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। वहीं महरौली जिले के शिविर में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, संगठन महामंत्री पवन राणा, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और अन्य नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को नई चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें