प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुश करने और जनता के बीच पार्टी की पैठ बनाने के लिए उनका जन्मदिन नए अंदाज में मनाने की तैयारी की है।
वह नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को सेवाभाव के रूप में मनाएगी। इस कार्य में पार्टी के तमाम पदाधिकारी, सांसद, विधायक, पार्षद और कार्यकर्ता घरों से निकलकर कारसेवा करेंगे।
प्रदेश भाजपा के अनुसार, स्वच्छ भारत अभियान और डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए 17 सितंबर को विशेष तौर पर कार्य किया जाएगा। इस दिन सभी साफ-सफाई करेंगे। विभिन्न स्थानों पर जमा पानी को निकालेंगे। पानी जमा होने की बनी स्थिति को खत्म करने की पहल की जाएगी।