फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Draupadi Murmu: द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर निकाली अभिनंदन यात्रा, खुशी से झूम उठे भाजपा कार्यकर्ता

Fri, 22 Jul 2022 06:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अनुसूचित जनजाति समाज से देश की पहली महिला राष्ट्रपति मुर्मू के बनने पर अभिनंदन यात्रा निकाली गई। पंडित पंत मार्ग से गुरुद्वारा रकाब गंज तक बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। हाथ में तिरंगा व भाजपा का झंडा लेकर भारत माता की जयघोष करते रहे।
विज्ञापन
1 of 4
द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर निकाली अभिनंदन यात्रा - फोटो : अमर उजाला
द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। हर जगह मिठाई बांटी गई तो एक दूसरे को गले लगर बधाई देते रहे। अनुसूचित जनजाति समाज से देश की पहली महिला राष्ट्रपति मुर्मू के बनने पर अभिनंदन यात्रा निकाली गई। प्रदेश भाजपा कार्यालय से शुरु हुई यह अभिनंदन यात्रा दिल्ली के पंत मार्ग होते हुए गोल डाकखाना-अशोका रोड-रायसीना मार्ग से होकर राजपथ तक गई। ढोल-नागाड़ों के साथ निकाली गई इस अभिनंदन यात्रा के दौरान फूलों की बारिश होती रही। सभी ने इस अभिनंदन यात्रा का स्वागत किया और खुशी जाहिर की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
खुशी से झूमते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश भाजपा ने सुबह से अभिनंदन यात्रा की तैयारी में थी। देर शाम जब परिणाम घोषित हुआ तो खुशी का ठिकाना नहीं था। लोगों का जोश देखते बन रहा था। पंडित पंत मार्ग से गुरुद्वारा रकाब गंज तक बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। हाथ में तिरंगा व भाजपा का झंडा लेकर भारत माता की जयघोष करते रहे। सभी के हाथ में प्रथम नागरिक के फोटो वाला कट आउट दिखा तो एक भारत सर्वश्रेष्ठ भारत का नारा लगाते रहे। कई कार्यकर्ता ओडिसा की भेष-भूषा में पहुंचे हुए तो वहीं अनुसूचित जनजाति समाज के पारंपरिक गाने व धुन पर थिरकते रहे। 
विज्ञापन

3 of 4
अभिनंद यात्रा में मंत्री मीनाक्षी लेखी, आदर्श गुप्ता व बीजेपी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
सबसे अधिक खुशी महिला कार्यकर्ताओं में दिखीं। अभिनंद यात्रा में केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. अलका गुर्जर, सांसद डॉ. हर्षवर्धन, मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, हर्ष मल्होत्रा, दिनेश प्रताप सिंह समेत भाजपा विधायक भी शामिल हुए। हालांकि, तय कार्यक्रम के तहत इस अभिनंदन यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल नहीं हो सके। 
विज्ञापन

4 of 4
खुशी से झूमते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
अभिनंदन जुलूस को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने संबोधित किया। प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास चरितार्थ हो रहा है। अनुसूचित जनजाति समाज से आने वाली महिला को देश के सर्वोच्च पद पर बैठाकर सबको एक आशा और विश्वास दिया है कि सच्ची मेहनत और लगन की पहचान सार्थक परिणाम देगी। मुर्मू को एक कुशल व्यक्तित्व की धनी महिला बताते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व महिलाओं को प्रेरित करने वाला है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में द्रौपदी मुर्मू के रूप में पहली बार किसी आदिवासी महिला को सर्वोच्च पद मिलना प्रधानमंत्री का ऐतिहासिक निर्णय है। पूरी दिल्ली उनके राष्ट्रपति बनने पर हाथ खोल कर उनका स्वागत कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें