फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता चले घर-घर, करेंगे प्रचार

Tue, 23 May 2017 08:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
भाजपा
विज्ञापन
प्रशिक्षण के बाद भाजपा संगठन ने घोषित विस्तारकों को बूथ देकर घर-घर प्रचार के लिए रवाना करना शुरू कर दिया है। ये विस्तारक 26 मई से 10 जून तक बूथ लेबल पर पार्टी व सरकार की नीतियों को प्रचार करेंगे। मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बैठक कर करीब 50 कार्यकर्ताओं को विस्तारक बस्ता सौंपा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी सदैव पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मान सम्मान देकर उनके सुख-दुख का साथी बनकर चलती है। मौके पर जिला महामंत्री सोहनपाल सिंह, जिला सचिव मदन पुजारा मुख्य रूप से मौजूद थे। जिला अध्यक्ष ने बताया कि फरीदाबाद के 12 सौ बूथों पर करीब 700 कार्यकर्ता 26 मई से 10 जून तक विस्तारक की भूमिका में घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों व विकास कार्यो की जानकारी लोगों को देंगे। 

उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी का मुख्य ध्येय यहीं है कि वह पार्टी की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाए। जिला महामंत्री सोहनपाल ने कहा कि पंडित दीन दयाल का स्वप्न था अन्तोदय का उदय यानि कि गरीब एवं जरूरतमंद एवं अन्तिम छोर पर जो व्यक्ति खड़ा है उसका विकास होना। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें