फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नमो अगेन’ के नारे संग रैली स्थल से निकले भाजपा कार्यकर्ता, जुटे लोकसभा चुनाव की तैयारी में

Sun, 13 Jan 2019 05:15 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रामलीला मैदान से जाते हुए बीजेपी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी में आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक ने एक बार फिर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया है। रामलीला मैदान में रैली के बाद कार्यकर्ता मनो अगेन के नारे लगाते हुए लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के लिए तैयार दिखे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समापन भाषण के लिए मंच पर पहुंचने के साथ ही कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। इससे आयोजन स्थल गूंज गया। कार्यकर्ताओं ने खुले मन से ‘जय श्रीराम’ का उद्घोष भी किया। यहां नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली विशेष प्रदर्शनी लगी थी। इसमें पिछले साढ़े चार साल के कार्यकाल में केंद्र सरकार के विकास के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी गई थी। ग्राफ के माध्यम से विकास कार्यों को दर्शाया गया था।

‘नमो अगेन’ अभियान के तहत टी शर्ट, कॉफी कप, टोपी का भी कार्यकर्ताओं में क्रेज दिखा। अधिवेशन में अपनी उपस्थिति की यादगार के रूप में उन्होंने दूसरे दिन भी उत्साह के साथ इनकी खरीदारी की। एक तरफ रामलीला मैदान केसरिया रंग में रंगा दिख रहा था तो वहीं बाहर की सड़कों पर कार्यकर्ताओं के केसरिया पटके, केसरिया टी-शर्ट, कैप आदि ने भी माहौल को भाजपामय कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें