फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरा सान्याल पर डाक्यूमेंट्री बनाएगी आप, सिसोदिया ने ली लोकसभा क्षेत्र की बैठक

Sun, 13 Jan 2019 05:08 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मीरा सान्याल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

आप के डीडीयू मार्ग स्थित कार्यालय में शनिवार को दिवंगत नेता मीरा सान्याल को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान दावा किया गया कि डॉक्यूमेंट्री बनाकर मीरा सान्याल के योगदान के बारे में लोगों का बताया जायेगा। इस दौरान दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष गोपाल राय, मंत्री सतेंद्र जैन, इमरान हुसैन, राजेंद्र पाल गौतम और कार्यकर्ता मौजूद थे। दो साल से कैंसर से जूझ रही 57 वर्षीय मीरा सान्याल का शुक्रवार को मुंबई में निधन हो गया था।

विज्ञापन


सिसोदिया ने ली नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की बैठक
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ली। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस झूठ की राजनीति कर रहे हैं। देश के लोग जानते हैं कि आप एक ईमानदारी पार्टी है। मनीष सिसोदिया ने दिल्ली सरकार के शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में बुनियादी कामों पर विस्तार से चर्चा की। प्रदेशाध्यक्ष गोपाल राय ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें